About Me
- प्रहलाद कुमार पटेल
- नई दिल्ली, भारत
- नहीं कोई दिव्य शक्ति, मेरे भीतर मौजूद! सपनो की छेनी से ही मैंने अपना अस्तित्व गढ़ा है!!
Thursday, 2 July 2009
एक महीने की छुट्टी के बाद...
अपने गृहनगर रायगढ़ में लगभग एक महीने रहकर मैं २३ जून को दिल्ली लौट आया। तब यहाँ गर्मी अपनी चरम अवस्था में थी। रहने को एक मात्र कमरा अत्यधिक गर्मी से तप जाता था और फिर कमरे के भीतर रहना बड़ा ही मुश्किल काम होता था। ज़िन्दगी पसीने से तर-बतर थी और इस कारण से कहीं आने जाने का कोई कार्यक्रम निर्धारित नही हो पाता था। तकरीबन एक सप्ताह के बाद हलकी बारिश से अब मौसम परिवर्तित हुआ है और रुके हुए कार्यों को पुरा करने की गति में तीव्रता आई है। इस बीच रायगढ़ यात्रा से जुड़ी कुछ बातें अब भी मेरे जेहन में ताज़ा हैं। दिल्ली आने के बाद से यह पहला मौका था जब रायगढ़ यात्रा के दौरान मैं पुरे एक महीने रुका और दोस्तों से मुलाकात कर कुछ और नए दोस्त बनाये। इसी दौरान ही मैंने रायगढ़ के सभी महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण किया और बेहतरीन नजारों को अपने कैमरे में कैद किया। अब एक बार फिर से नई ऊर्जा के साथ मैं आगे बढ़ने को तत्पर हूँ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment