मैंने यह कभी भी नही सोचा था कि अपने करियर यात्रा के दौरान मुझे मेरी सबसे पसंदीदा फ़िल्म का चुनाव करना होगा और वो भी किसी संस्थान में दाखिले के लिए। लेकिन यह सच है कि आज मेरे सामने एक अजीब सी उलझन है। आई आई टी मद्रास कमल हासन के सहयोग से स्क्रीनराइटिंग का वर्कशॉप आयोजित कर रहा है। दाखिले के लिए सभी उम्मीदवारों को एक सबसे पसंदीदा फ़िल्म कि सिनोप्सिस (२०० शब्द ) और साथ ही पाँच पसंदीदा फिल्मों कि लिस्ट भेजनी है।
अब मेरे सामने मुश्किल ये है कि बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं जो मुझे बेहद पसंद है जैसे कि दो बीघा ज़मीन, दो आँखें बारह हाथ , मदर इंडिया , श्री ४२०, संगम, आवारा , गाइड, नया दौर, सौदागर , आनंद , दीवार, त्रिशूल, अभिमान, दो अनजाने , मेरा नाम जोकर, अर्थ, मि इंडिया , हम आपके हैं कौन, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे , दिल चाहता है, लगान, पेज-३, बीइंग सायरस, द नेमसेक , ब्लैक, इकबाल, मनोरमा, अस्तित्व, चक दे इंडिया, तारे ज़मीन पर आदि ।
वैसे बहुत सोचने के बाद मुझे लग रहा है कि अमिताभ अभिनीत दीवार को मैं अपनी पसंदीदा फ़िल्म के लिए चुन लूँ तो ग़लत नही होगा। इसके अलावा अन्य पाँच फिल्मों में दो बीघा ज़मीन, नया दौर, अर्थ, इकबाल, तारे ज़मीन पर आदि को सम्मिलित कर सकता हूँ।
