About Me

My photo
नई दिल्ली, भारत
नहीं कोई दिव्य शक्ति, मेरे भीतर मौजूद! सपनो की छेनी से ही मैंने अपना अस्तित्व गढ़ा है!!

Thursday, 1 July 2010

मिथुन चक्रबर्ती के अभिनय से सुसस्जित 'शुक्नो लंका' का दिल्ली में भव्य प्रीमीयर


पुरे वर्ष सबसे अधिक चर्चा में रहने वाली बंगाली फिल्म 'शुक्नो लंका' का दिल्ली में भव्य प्रीमियर आयोजित हुआ. फिल्म के कलाकार मिथुन चक्रबर्ती, ऐमा ब्राउन (ऑस्ट्रलियन अभिनेत्री) और निर्देशक गौरव पाण्डेय विशेष रूप से फिल्म के प्रीमियर के लिए दिल्ली पहुंचे. मुंबई मंत्रा द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म २ जुलाई को राष्ट्रिय स्तर पर प्रदर्शित की जाएगी.

मिथुन चक्रबर्ती ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि- "बंगाली फिल्म के प्रति यहाँ के लोगों में उत्साह देखकर मैं बहुत खुश हूँ. मुझे उम्मीद है कि शुक्नो लंका में मेरे द्वारा निभाए गए किरदार को आप पसंद करेंगे."

निर्देशक गौरव पाण्डेय ने कहा कि यह फिल्म उनका एक प्रयास है सपनो के शहर कोलकाता को जीवंत रखने का. उन्होंने मुंबई मंत्रा को फिल्म को प्रस्तुत करने और बंगाली सिनेमा के पुनर्जागरण की चुनौती को स्वीकार करने के लिए धन्यवाद् दिया.

मिथुन चक्रबर्ती के अभिनय से सुसस्जित 'शुक्नो लंका' एक आम आदमी की खास कहानी कहती है. दिल्ली के ९ थिएटर में यह फिल्म अंग्रेजी सबटाइटल के साथ रिलीज़ हो रही है.

No comments: