
भारतीय सिनेमा को महत्वपूर्ण योगदान देने और फ़िल्मी करियर के पचास वर्ष पुरे करने के मौके पर पदमश्री डॉ. कमल हासन को आज नई दिल्ली में सम्मानित किया गया. फिल्म निर्देशालय और सुचना एवं प्रसार मंत्रालय कमल हासन के विशेष सम्मान में २ जुलाई से ४ जुलाई तक उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मो का प्रदर्शन करेगी.
सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित इस फिल्मोत्सव में प्रवेश निःशुल्क है.
समारोह के उदघाटन अवसर पर सुचना और प्रसारण मंत्री श्रीमती अंबिका सोनी ने कमल हसन की प्रशंसा में अपने विचार व्यक्त किये और कहा कि 'चाची ४२०' में व्यक्तिगत रूप से कमल हसन के अभिनय को देख उन्होंने खूब एन्जॉय किया.
कमल हसन ने इस मौके पर सभी को धन्यवाद् दिया और कहा कि वे आगे भी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे.
औपचारिक उद्घाटन के बाद कमल हसन अभिनीत बहुचर्चित फिल्म 'हे राम!' प्रदर्शित की गयी जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी.

